फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाईवे पर तीन बार धमका हाथी, कांवड़ यात्रियों को दौड़ाया, वाहनों के पहिये थमे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शहर से करीब तीन किमी दूर लालपुल के पास सोमवार सुबह एक हाथी (टस्कर) अचानक से धमक गया। हाथी सड़क पर चहलकदमी करने लगा। हाथी को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। हाथी ने सड़क पर चल रहे कांवड़ यात्रियों को भी दौड़ा दिया। यह क्रम सुबह से लेकर शाम तक तीन से चार बार चला। इस दौरान वाहनों के पहिये थम गए। हर बार हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगता रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटाखे फोड़कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा।



कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर एक बार फिर से हाथी की चहलकदमी बढ़ गई है। मार्ग पर इन दिनों भूस्खलन और पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा तो बना ही है, अब हाथी की चहलकदमी ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। सोमवार सुबह करीब छह बजे कोटद्वार से दुगड्डा की ओर श्रद्धालु कांवड़ लेकर जा रहे थे। सिद्धबली से करीब एक किमी आगे लालपुल पार कर जैसे ही लोग आगे बढ़ रहे थे, वैसे ही सामने से अकेला हाथी चहलकदमी करते हुए नजर आया। हाथी को देखकर पैदल चल रहे कांवड़ यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दोनों ओर के वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटाखे फोड़कर उसे बमुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा। चार घंटे बाद करीब 10 बजे हाथी फिर से जंगल से उतरकर हाईवे पर आ गया। इस बार राहगीर और दो पहिया वाहन चालकों में अफरातफरी के हालात हो गए। फिर से वनकर्मियों ने उसे पटाखे फोड़कर जंगल खदेड़ा। प्रत्यक्षदर्शी ध्यान सिंह व प्रशांत कुमार ने बताया कि यह टस्कर हाथी हाईवे के साथ ही आसपास के जंगल में आए दिन नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा के रेंज अधिकारी उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि टस्कर कई बार हाईवे पर धमक गया था। पटाखे फोड़कर भी वह बमुश्किल जंगल में खदेड़ा गया। लोगों से हाथी से सचेत होकर आवाजाही करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें