फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आठ साल बाद भी नहीं बनी आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया

Wed, 07 Jan 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में आई आपदा में बह गई थी रतनपुर वार्ड को जोड़ने वाली बहेड़ा स्रोत पुलिया, निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 रतनपुर में आपदा से क्षतिग्रस्त बहेड़ा स्रोत पुलिया का निर्माण आठ साल बाद भी नहीं हो पाया है जिससे लोगों को हर साल बरसात में आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक पुल निर्माण के लिए कोई कार्रवाई न किए जाने पर रोष जताते हुए अविलंब पुल निर्माण की मांग की है।
वार्डवासियों की बैठक में कहा गया है कि उनकी मांग पर वर्ष 2012 में तीन लाख की विधायक निधि से रतनपुर वार्ड में बहेड़ा स्रोत में पुलिया का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2017 में आई आपदा के दौरान यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से वार्डवासी लगातार पुलिया के निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं। कहा कि इस संबंध में पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन की ओर से कोरे आश्वासन दिए जाने की बात कही गई। कहा कि पुल के अभाव में बरसात के दिनों में बहेड़ा स्रोत के उफान पर रहने से वार्ड के करीब 50 परिवारों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि से जनहित में अविलंब पुलिया के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में बामदेव शाह, दलवीर सिंह, खलील अहमद, सिद्धांत अमवाल, सावित्री देवी, सुनीता देवी, रंजन प्रसाद, रेखा देवी, दुर्गा देवी, रामस्वरूप, मुकेश सिंह, सुमनलता देवी, शुचि, रुचि, शिवानी, वीर सिंह, पायल, श्वेता, इंद्रा देवी, अयान, परवीन खातून, गुलब्जा, अनस, लक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें