फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

Wed, 07 Jan 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले, पूर्व मंत्री, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला व महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती और जनता तक पहुंच पर जोर दिया गया। बैठक में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार की निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़िता के परिजनों को अभी तक उचित न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार वीआईपी का नाम उजागर करने से क्यों बच रही है और सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाना संगठन और कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के बीच विश्वास कायम करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, राकेश शर्मा, विनीता भारती, गीता सिंह, नीरज बहुगुणा, महावीर सिंह नेगी, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें