फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाबर के कंचनपुरी मोड़ पर संकेतक न होने से भटक रहे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लोनिवि और पुलिस प्रशासन की उदासीनता भाबर रोड पर बाहर से आने वाले वाहन चालक और लोगों पर भारी पड़ रही है। लोनिवि और पुलिस की ओर से हल्दूखाता के कंचनपुरी मोड़ पर कोई संकेतक, दिशा सूचक व बैरिकेडिंग न लगाए जाने से लोग वाहनों को लेकर निर्माणाधीन मालन पुल तक भटक रहे हैं। पुल के पास पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि उन्हें यहां से करीब 500 मीटर पीछे बने हुए मालन डायवर्जन रूट से निकलना है। यह सिलसिला बीते छह माह से चल रहा है। लोग संबंधित विभाग के साथ ही पुलिस को भी कोसते हुए निकल रहे हैं।

13 जुलाई, 2023 को बाढ़ व भूकटाव की चपेट में आकर मोटाढाक और हल्दूखाता के बीच बना मालन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों और सिडकुल के वाहनों की आवाजाही के लिए लोनिवि ने मालन डायवर्जन मार्ग तैयार किया। तब से लोग मोटाढाक से नीचे तल्ला मोटाढाक और हल्दूखाता के बीच बनाए गए करीब दो किमी वैकल्पिक कच्चे मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

मालन पार हल्दूखाता, कलालघाटी, झंडीचौड़ व सिगड्डी क्षेत्र में लालढांग तक करीब 50 हजार की आबादी इसी डायवर्जन रूट से आवाजाही कर रही है। इस बीच लोनिवि ने चिलरखाल से लेकर मालन पुल तक सड़क का डामरीकरण करवाया, लेकिन कंचनपुरी मोड़ पर कोई संकेतक, बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई। जिससे लालढांग और हरिद्वार से आने वाले वाहन चालक भटकते हुए सीधे मार्ग से पुल तक पहुंच जा रहे हैं। बीते छह माह से यह क्रम चल रहा है। क्षेत्रवासी कई बार लोनिवि व स्थानीय पुलिस प्रशासन से कंचनपुरी मोड़ पर संकेतक या बैरिकेडिंग लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हल्दूखाता निवासी देशबंधु गढ़वाली और लछमपुर निवासी जगदंबा प्रसाद उनियाल का कहना है कि पुल टूटने के बाद कुछ दिन तक कंचनपुरी मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। तब लोग पुल की तरफ न जाकर डायवर्जन रूट पर निकल रहे थे, लेकिन अब पुल तक सड़क पक्की होने और संकेतक न लगने से लोग भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




कंचनपुरी मोड़ पर बैरिकेडिंग और संकेतक न लगे होने की जानकारी संज्ञान में नहीं थी। इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।



-सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें