फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान : पोखड़ा ब्लाॅक के रैंप वॉक में दवनी संकुल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विकास खंड पोखड़ा में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाएं पुरस्कृत की गईं।



उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह रावत एवं रामरतन कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन-मस्तिष्क कच्चे घड़े की मिट्टी जैसा होता है। शिक्षक उचित मार्गदर्शन से उनमें हौसलों की उड़ान भरते हैं। सपनों की उड़ान जैसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करने के उचित माध्यम हैं। राप्रावि सकनोलीखाल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में कुर्सी दौड़ में संकुल चौबट्टाखाल की आरती देवी ने प्रथम, गवाणी की कविता ने द्वितीय और देवराड़ी की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ में सेडियाखाल की सीमा ने प्रथम, रिंकी ने द्वितीय, संदणा की रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रैंप वाॅक में संकुल दवनी अव्वल रहा। लोकनृत्य में संकुल सेडियाखाल प्रथम, गवाणी दितीय, चौबट्टाखाल तृतीय रहा। लोकगायन में संकुल कोलाखाल प्रथम, देवराड़ी द्वितीय चौबट्टाखाल तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में संकुल सेडियाखाल प्रथम, गवाणी द्वितीय, चौबट्टाखाल तृतीय रहा। नुक्कड़ नाटक में संकुल देवराड़ी प्रथम, गवाणी द्वितीय रहा। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंध समिति का पुरस्कार राप्रावि सेडियाखाल को मिला। शिक्षक अमर सिंह बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन




समारोह में पोखड़ा ब्लॉक की छात्रा चंद्रयोगिता को 38वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। भोले महाराज और माता मंगला की ओर से प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभागियों, अभिभावकों व अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय गुसाईं ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें