फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: किनगोड़ीखाल-सौंफखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण में देरी पर ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। नैनीडांडा ब्लॉक अंतर्गत पीएमजीएसवाई खंड बैजरो की किनगोडीखाल-सौंफखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण में हो रही देरी के चलते क्षेत्रीय जनता में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि किनगोड़ीखाल, आसौं बाखली, दिगोलीखाल, गौलीखाल, भरतपुर, मंजेड़ा, बाखली, सौंफखाल समेत आसपास के 25 गांवों के ग्रामीणों की मांग पर शासन ने 13.5 किमी किनगोडीखाल-सौंफखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर 9.56 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई खंड बैजरो की ओर से गत दिसंबर माह में कार्य शुरू किया गया। आठ माह से सड़क का कार्य कछुआ गति से चल रहा है व सड़क पर खोदे गए स्कपर भी आधे अधूरे बने हुए हैं। स्थिति यह है कि तीन माह से निर्माण कार्य बंद है, जिससे क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। कहा कि यह मार्ग तहसील मुख्यालय धुमाकोट व ब्लाॅक मुख्यालय नैनीडांडा को क्षेत्र से जोड़ता है। आधा अधूरा निर्माण व सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि इस मार्ग पर आवाजाही करते वक्त दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कहा कि इस संबंध में वह कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उन्हें महज कोरे आश्वासन मिले हैं।
निर्माण कार्य करा रहे संबंधित ठेकेदार को पत्र के माध्यम से सूचित कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता बैजरो खंड पीएमजीएसवाई सतपुली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें