फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल का विकास व पलायन का समाधान होगी प्राथमिकता : गोदियाल

Sun, 24 Mar 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट/बैजरो। गढ़वाल लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने धुमाकोट और बैजरो में जनसभा की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र का समुचित विकास व ग्रामीण क्षेत्रों से बढ़ते पलायन का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बढ़ते पलायन को रोकने के लिए क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार को बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने से हो रहे पलायन से गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। जो लोग गांवों में रहने को मजबूर हैं, उनके पारंपरिक रोजगार, आर्थिक संसाधन, खेतीबाड़ी, पशुपालन, बागवानी खत्म होते जा रहे हैं। जंगली जानवरों से गांवों के लोग परेशान हैं। किंतु डबल इंजन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के बीच रहकर क्षेत्रीय जनसमस्याओं को समझने वाला, लोगों के दुख-सुख में शामिल होने वाला जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र का बेहतर विकास कर सकता है। इस दौरान नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल, कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, मधु बिष्ट, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत, रामनिवास, पृथ्वीपाल पर्णवाल, राजपाल बिष्ट, कविंद्र इष्टवाल, सुरेंद्र रावत, पूनम कैंत्यूरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें