फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राम के वनवास की लीला देख दर्शकों की निकली अश्रुधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभाबर के किशनपुर में मार्मिक रामलीला ने सभी को किया भाव-विभोरI
विज्ञापन


भाबर के किशनपुर में देवभूमि युवा श्रम और निर्माण संविदा स्वायत्त सहकारिता रजिस्टर्ड मगनपुर किशनपुर समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पांचवे दिन दशरथ कैकई संवाद, राम वनवास और राम-केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। राम वनवास का भावुक दृश्य देख सभी दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को रामलीला के पांचवे दिन की शुरूआत समाजसेवी अरूण बहुगुणा और समिति अध्यक्ष गौरव कुकरेती ने रिबन काटकर किया। मंचन के शुरू में कैकई के दो वर मांगने पर दशरथ के साथ संवाद होता है। इसके बाद पिता की आज्ञा लेकर श्रीराम लक्ष्मण सहित सीता को लेकर वन के लिए प्रस्थान करते हैं। कलाकारों के भावुक अभिनय को देख दर्शकों की आंखों में आंसू छलक आए। इसके बाद राम-केवट संवाद में गंगा किनारे श्री राम की भेंट केवट से होती है। राम केवट से गंगा पार करने का आग्रह करते हैं। इधर, सुमंत जी महाराज दशरथ को बताते हैं कि राम-लक्ष्मण और सीता जी वन को चले गए हैं। इस बात को सुनकर महाराज दशरथ को बहुत गहरा आघात लगता है। मंच संचालन आशीष कुमार और गणेश धुलिया ने किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गौरव कुकरेती, अजय असवाल, मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशु भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें