फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा लोगों को बरसात व ठंड में मिलेगा आसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ीघाट में मालगादोम के समीप नगर निगम का रैन बसेरा आकार लेने लगा है। गत नवंबर माह में नगर निगम प्रशासन ने गाड़ीघाट चौराहे के समीप कांजी हाउस की भूमि पर रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू किया था। निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा होना है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने मालगोदाम रोड तिराहे पर खंडहर हो चुके कांजी हाउस की जगह रैन बसेरा के निर्माण की योजना बनाई थी। 2019 में नगर निगम प्रशासन की ओर से रैन बसेरा के लिए करीब 80 लाख की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई, लेकिन तब इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। बाद में नगर निगम प्रशासन की ओर से 1.30 करोड़ की संशोधित डीपीआर भेजी गई। जिसके एवज में शासन ने जून, 2021 में 98.45 लाख की धनराशि स्वीकृत कर 40 लाख अवमुक्त कर दिए थे।
नगर निगम प्रशासन की ओर से नवंबर, 2021 में रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब आकार लेने लगा है। रैन बसेरा के भूतल पर किचन और दिव्यांगों के रहने की व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। द्वितीय और तृतीय तल पर पुरुषों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ ही शौचालय बनाए जाएंगे। रैन बसेरा के निर्माण से बेसहारा लोगों को बरसात और जाड़े में आसरा मिल सकेगा और उन्हें रात फुटपाथ पर नहीं काटनी पड़ेगी। नगर आयुक्त केएस नेगी का कहना है कि रैन बसेरा के प्रथम तल की छत पड़ चुकी है। अगले चार-पांच माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें