फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त केएस नेगी से वार्ता करते आउटसोर्स सफाई कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने आउटसोर्स एजेंसी पर शासनादेश के अनुरूप स्वीकृत मानदेय न देकर उनका शोषण करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय में एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने मांग को लेकर नगर आयुक्त केएस नेगी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने भाजपा पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्स एजेंसी की ओर से सफाई कर्मचारियों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं वेतन भुगतान की एवज में 600 रुपये प्रत्येक सफाई कर्मचारी से कमीशन लिया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि कमीशन नहीं देने पर नौ कर्मचारियों के नाम वेतन लिस्ट से काट दिए गए हैं। कहा कि पिछले डेढ़ साल से उनके वेतन से ईएसआई और ईपीएफ का पैसा जमा कराया जा रहा है, लेकिन बावजूद उन्हें ईएसआई और ईपीएफ कार्ड प्रदान नहीं किए गए हैं। कहा कि शासनादेश के अनुसार 316 रुपये प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, संतरेश देवी, नरेश कुमार, रवि, मूलचंद, लबी, नवीन कुमार, हेमंत कुमार, अभय कुमार, हरफूल, शुभम, वेदपाल, वीरेंद्र, अंकित और अजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें