पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश सरकार से कैंटीन, विश्राम गृह, ऑफिस के लिए तीन बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, नगर निगम, नगर पालिका और कैंट क्षेत्र में निवासरत कर्मियों को गृहकर में छूट प्रदान करने की मांग की गई।
संगठन के अध्यक्ष आरवीएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र और राज्य सरकार से सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कैंटीन समान पर जीएसटी में 50 फीसदी की छूट प्रदान करने की मांग भी की गई। बैठक में महासचिव एएस बिष्ट, हृदयराम ढौंडियाल, ठाकुर सिंह, उमेद सिंह नेगी और नरेंद्र प्रसाद कंडवाल आदि मौजूद रहे।