फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग

Thu, 21 Sep 2023 09:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच ने आइकॉनिक स्थल कण्वाश्रम के विकास के लिए बनाई गई योजना को धरातल पर उतारने की मांग की। साथ ही मालन घाटी को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए कण्वाश्रम से पौखाल तक पैदल ट्रैकिंग रूट बनाने की मांग को लेकर मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी और महासचिव अतुल भट्ट ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में कण्वाश्रम को आइकॉनिक स्थल घोषित किया था। कण्वाश्रम को विकसित करने के लिए सीएसआर मद में कार्ययोजना तैयार की गई, लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में मंडी परिषद के माध्यम से कण्वाश्रम में पांच विश्राम कक्षों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन ठेकेदार को भुगतान न होने के कारण विश्राम कक्षों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम का नॉर्थ कॉर्बेट रिजॉर्ट का संचालन भी कोटद्वार में शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कण्वाश्रम के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें