फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए 31 खिलाड़ी चयनित

Tue, 19 Sep 2023 11:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। जयहरीखाल ब्लाक में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित चयन ट्रॉयल में विभिन्न खेलों में कुल 31 खिलाड़ियों का चयन किया गया।



क्रीड़ा प्रशिक्षक पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक इंटर कॉलेज जयहरीखाल के खेल के मैदान में चयन ट्रॉयल आयोजित हुआ था। इसमें 14 से 17 आयु वर्ग में एथलीट के बालक में उज्ज्वल, आयुष, प्रियांशु, बालिका वर्ग में सिमरन, आशी, ऋषिका का चयन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग में सूरज, पारस, बालिका वर्ग में सलोनी का चयन किया गया। 17 से 19 आयु वर्ग की वॉलीबाल में गौरव नेगी, पुनीत, कबड्डी प्रतियोगिता मे धीरज, अभय, बैडमिंटन में कंचन, कबड्डी में दीपिका, सपना, एथलीट बालक वर्ग में आयुष, अमृत, करण और बालिका वर्ग में अदिति, प्रिया, रितिका का चयन किया गया। 19 से 21 आयु वर्ग की फुटबाॅल प्रतियोगिता में अनिमेष असवाल, अजीत गुसाईं का चयन किया गया। कबड्डी के बालक वर्ग में हिमांशु, बालिका वर्ग में मेघा का चयन हुआ है। वॉलीबाल बालक वर्ग में अभिजीत, बालिका वर्ग में सोनम का चयन किया गया। 21 से 23 आयु वर्ग के एथलीट में अनिकेत, बालिका वर्ग मे श्रीशी, वॉलीबाल बालक वर्ग में अभिषेक का चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें