फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसडीएम से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरगांव के राजस्व गांव कीमूसेरा के ग्रामीणों ने गांव में हो रहे अवैध खनन की शिकायत एसडीएम सोहन सिंह सैनी से की है। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि अवैध खनन से जुडे़ एक व्यक्ति ने जुवा गांव से उनके गांव कीमूसेरा तक नहर को खुर्दबुर्द कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि खननकारी उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। इस संबंध में गत 25 जनवरी को भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सुधांशु मोहन, विशंबर दत्त, राजेंद्र कोटनाला, विनोद, सूरजमणि, दीपक कोटनाला, राजेश कोटनाला, राधेयाम, कमलेश कोटनाला, अजय कोटनाला, कन्हैया आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें