फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाथियों से जानमाल और फसलों की सुरक्षा की मांग

Wed, 10 Apr 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। कोटद्वार भाबर के सनेह व दुगड्डा के सिमलचौड़ व नाथूपुर क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी बरकरार रहने से लोगों में दहशत बनी है। लोगों ने वन विभाग से जानमाल व फसलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

सनेह पट्टी के रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत, बालम सिंह, महानंद ध्यानी, हसवंत सिंह ने कहा कि वन सीमा से सटे क्षेत्रों में हाथी और गुलदार की धमक बनी है। वहीं फसलों की सुरक्षा भी चुनौती बन गई है। उन्होंने वन सीमा से सटे क्षेत्रों वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए हाथी रोधी दीवारों व सोलर फेंसिंग की मरम्मत करने, वन सीमा से सटे पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। वहीं डीएफओ नवीन पंत ने कहा कि कई क्षेत्रों में हाथी रोधी दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग पर विचार कर प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें