फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 12 मनीषी सम्मानित

Mon, 08 Apr 2024 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
ग्रामीण नागरिक विकास मंच की गोष्ठी में समाज सेवियों को सम्मानित करते अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण विकास नागरिक मंच के 11वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक मंच ने सोमवार को अपना 11वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 12 मनीषियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालासौड़ स्थित मातृसदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इंदु भारती नवानी, विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश थपलियाल, कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी (से.नि.), मंच के अध्यक्ष पीएल खंतवाल, विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी व महासचिव जनार्दन प्रसाद ध्यानी ने लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गो सेवा के लिए अनुसूया मुंडेपी, कौशल्या जखमोला, डाॅ. सुरेंद्र लाल आर्य, जीत सिंह पटवाल, गोपाल बंसल, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र कोठारी, कविता मलासी, योगंबर सिंह रावत, किरन डोबरियाल, रिनी लखेड़ा, हेमा जदली आदि शामिल रही। इस मौके पर ‘उत्तराखंड राज्य जन आकांक्षाओं की कसौटी’ विषय पर गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश नैथानी ने की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र उनियाल, शिव प्रकाश कुकरेती, योगंबर सिंह रावत, शंकरदत्त गौड़, राजेंद्र पंत, आचार्य राकेश लखेड़ा आदि मौजूद थे। संचालन राकेश मोहन सुंद्रियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें