फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजरो-कोटद्वार हाईवे पर गिरा मलबा, यातायात दो घंटे बाधित

विज्ञापन
बैजरो-कोटद्वार मार्ग पर पहाड़ी गिरने से सड़क पर गिरा मलबा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। सोमवार को बैजरो-कोटद्वार हाईवे पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोनिवि की जेसीबी ने मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला। वहीं जेसीबी के मौके पर देर से पहुंचने पर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार सुबह से हो रही बारिश के कारण रविवार रात को बैजरो-कोटद्वार हाईवे पर संगलाकोटी बाजार के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। सोमवार सुबह लोग मार्ग पर निकले तो मार्ग पूरी तरह से बंद मिला। उन्होंने इसकी सूचना लोनिवि के अधिकारियों को दी। इस दौरान बैजरों से कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों को जाने वाहनों की लाइन लग गई। मार्ग को खुलने में देर होते देख निकटवर्ती क्षेत्र के कई लोगों ने अपना सामान सिरपर रखकर मलबा पार किया। करीब एक घंटे के बाद जेसीबी मौके पर पहुंची। उसके बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोला गया। जेसीबी के देर से पहुंचने पर लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
स्थानीय नागरिक राजेंद्र सिंह पटवाल, केशर सिंह नेगी का कहना है कि विभाग बरसात में सड़कों को खोलने मेें लापरवाही बरत रहा है। लोग सुबह कोटद्वार जाते हैं और काम निपटाकर वापस आते हैं। जेसीबी के देर से पहुंचने के कारण लोगों को दो घंटे तक सड़क पर रहना पड़ा। उन्होंने विभाग से मुख्य मार्गों पर जेसीबी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

कोट :
बैजरो-कोटद्वार मार्ग पर मलबा आने से सोमवार सुबह सड़क बाधित हो गई थी। जेसीबी लगाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। हाईवे पर जेसीबी की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

- दिनेश मोहन गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें