कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर मलेठी गांव की सरहद पर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त हो गई है।
पटवारी सर्किल मौंदाडस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों से कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेठी गांव की सरहद पर शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त सुनील कुमार (42) पुत्र विक्रम निवासी ग्राम नौगांव, पट्टी कपोलस्यूं विकासखंड कल्जीखाल के रूप में हुई है। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मौत के कारण पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद