फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नृत्य-नाटिका व राधा-कृष्ण वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन

Thu, 03 Sep 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका, भजन, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

हेमन दास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनु गुप्ता ने निर्धन मेधावी छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए। प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ व शिक्षिका कीर्ति द्विवेदी के मार्गदर्शन में बच्चों ने भजन, नृत्य की प्रस्तुति दी। रूप सज्जा प्रतियोगिता में नौनिहालों ने भावविभोर किया।
शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सजीव चित्रण दिखाया। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल और संस्थापक निदेशक डॉ. सुभाष ढौंडियाल की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भक्तिगीतों पर नृत्य किया। श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका सराही गई। ग्वालों ने मटकी फोड़कर उत्सव मनाया।
विज्ञापन

एमकेवीएन एजुकेशन ग्रुप की कण्वघाटी, देवी रोड और दुर्गापुरी शाखाओं में भी जन्माष्टमी उत्साह से मनाई गई। दुर्गापुरी में श्रीकृष्ण के जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया गया। हरिश्चंद्र शास्त्री ने कृष्ण लीला की जानकारी दी। प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने विद्यार्थियों को प्रेम, सत्य, धर्म और करुणा अपनाने का संदेश दिया।
महर्षि विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने उत्साहपूर्वक दही-हांडी फोड़ी। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय बांसुरी एवं मटकी सजावट प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्तव्य, धैर्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें