फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खेल महाकुंभ की विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

Thu, 03 Sep 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्लॉक पोखड़ा की न्याय पंचायत गडोली में खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपने दमखम का परिचय दिया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल के खेल मैदान पर खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालकोट की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल की टीम जीती। अंडर-19 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल ने फाइनल जीता।
बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज देवराजखाल की टीम जीती। ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य अनुराज कांत शाह, अजय बिष्ट, आशुतोष ढौंडियाल, लक्ष्मण सिंह, इंद्रमोहन राणा, ग्राम प्रधान रेखा रावत, चमन सिंह आदि अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रेखा रावत, आरती रावत, मधु, श्वेता रावत, कोच राकेश मोहन डंडरियाल, व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह शाह, अशोक पाटिल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें