राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हुआ सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। अंडर-16 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता डेफोडिल ने जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में उसने जीआईसी कोटद्वार को हराया।
सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र रावत ने किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल की। अंडर-16 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नव्या, प्रिया, ज्याेति व बालक वर्ग में आशीष, आयुष कुमार, रुद्रांश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशीष, दीपक रावत, शिवांश, बालिका वर्ग में माही थापा, अदिति रावत, मिज्बा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
ओपन बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आसफ अली, गोलू, हिमांशु, बालिका वर्ग में दीक्षा धस्माना, काजल, सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। ओपन बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक, वंश गुसाई, अंकित बडोला, बालिका वर्ग में ललिता रावत, सिया रावत, सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता बालिका वर्ग नंदनी तोम, कनिका बिष्ट, धनिस्था पटेल, ओपन बालक वर्ग में अक्ष वर्मा, तुषार अधिकारी, प्रियांक नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
अंडर-16 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीआईसी कोटद्वार व डेफोडिल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। मैच के अंत तक दोनों टीमें 19-19 अंकों के साथ बराबरी पर रहे जिससे मैच का निर्णय पेनाल्टी फाइव रेड से हुआ। इसमें डेफोडिल पब्लिक स्कूल ने 9-8 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अणथ्वाल, जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह रावत, स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी, कार्यक्रम संयोजक सुनील रावत आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यपाल असवाल व मोहन सिंह नेगी ने किया।