राजकीय इंटर कालेज सेंधीखाल में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर राज्य आंदोलनकारी, कोरोनाकाल में उल्लेखनीय कार्य के लिए ग्राम प्रधानों और एनएसएस स्वयंसेवयों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नीतू रावत ने शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। माधो सिंह भंडारी की नृत्य नाटिका ने खूब ताली बटोरी। गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधा।
राज्य आंदोलनकारी डॉ. कविंद्र मोहन उनियाल, ग्राम प्रधान सेंधी भगत सिंह, ग्राम प्रधान गजवाड़ नरेंद्र पाल, ग्राम प्रधान बांसी भारत सिंह, ग्राम प्रधान भानकोट भाष्कर बुडाकोटी, ग्राम प्रधान अमलेशा सरोजनी देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र कुकरेती, पीटीए अध्यक्ष मुकेश चंद्र घिल्डियाल, एनएसएस जिला समन्वयक परितोष रावत, प्रधानाचार्य नरेंद्र मोहन बमराड़ा, बालमोहन ध्यानी, अशोक कुमार, डॉ. इश्वर शरण अग्रवाल, संगीता बिष्ट, सीमा बडोला, दीपिका नैथानी, मनोज कुमार, हरि सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह, दीपक सुंद्रियाल आदि मौजूद थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी दौलत सिंह गुसाईं ने किया।