फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सिद्धबली मंदिर में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
रविवार को सिद्धबली मंदिर में सिद्धबाबा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नए साल के दूसरे दिन भी वीकेंड पर सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर एक-एक कर सिद्धबाबा के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और बाहर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तिलवाढांग चौकी और खोह नदी स्थित पुल में बड़े वाहनों की पार्किंग कराई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सिद्धबाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक कोटद्वार समेत यूपी के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना, धामपुर आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इस दौरान लोगों ने लाइन में लगकर सिद्धबाबा के दर्शन किए और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शनिवार को भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस दूसरे दिन भी सतर्क रही। इस दौरान खोह पुल, तिलवाढांग चौकी से लेकर डीएफओ आवास तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। मंदिर परिसर की पार्किंग फुल होने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को तिलवाढांग चौकी और खोह नदी में पुल में खड़े करवाए, जिससे कोटद्वार सनेह मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें