फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले मकानमालिकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने किराएदारों और मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले छह मकान मालिकों के चालान किए। उधर, कलालघाटी पुलिस ने मजदूरों का सत्यापन न कराने पर जशोधरपुर की एक फैक्ट्री प्रबंधन का चालान किया।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में सत्यापन अभियान के लिए दो टीमें गठित की गईं। पहली पुलिस टीम ने झंडाचौक पहुंचकर वहां 300 मजदूरों के सत्यापन चेक किए। जिन मजदूरों का सत्यापन नहीं हुआ था, पुलिस ने उनका सत्यापन किया।
पुलिस ने मजदूरों को पुलिस द्वारा दिए गए कार्ड को गले व अपने साथ रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के कोई भी मजदूर काम करने के लिए नगर में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी पुलिस टीम ने आम पड़ाव, रॉबर्ट कॉलोनी, जौनपुर, चर्च रोड, बदरीनाथ रोड स्थित कालोनियों के किराएदारों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान अपने किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले छह मकान मालिकों के साठ हजार रुपये के चालान किए गए। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि शहर में ऐसे कई मकान मालिक हैं, जो कई वर्षों से अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं करा रहे हैं। सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कलालघाटी पुलिस ने जशोधरपुर क्षेत्र में 145 बाहरी मजदूरों का सत्यापन किया। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि जशोधरपुर की एक फैक्ट्री में बिना सत्यापन के कई मजदूर पाए गए। फैक्ट्री प्रबंधन का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें