फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों पर लगाया विक्षिप्त पत्नी से मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सिमलचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर उसकी विक्षिप्त और मूक बधिर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिमलचौड़ निवासी प्रकाश चंद्र सैनी पुत्र छोटे सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी बबीता देवी विक्षिप्त और मूक बधिर है। शनिवार रात को पड़ोसी उसके घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। कहा कि आरोपी उसकी पत्नी के साथ इससे पूर्व भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। मामले में पुलिस को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि पड़ोसी उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए आए दिन उनके साथ झगड़ा करते हैं। उधर, एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में पीड़िता के पति की ओर से तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें