फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने छह माह के बच्चे समेत खुद को लगाई आग, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर तहसील की ग्राम पंचायत रणचूला के कांडा गांव में एक महिला ने अपने छह माह के बेटे समेत खुद को आग लगा दी। घटना में बुरी तरह झुलस जाने से दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राजस्व पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन केष्टवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत रणचूला के कांडा गांव में बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे योगेश कुमार की पत्नी आरती देवी (22) ने अपने छह माह के बेटे सूर्य समेत खुद को आग लगा दी, जिससे दोनों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुरेश डबराल राजस्व पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा भरा। शुक्रवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि योगेश कुमार गांव में खच्चरों से सामान ढोने का काम करता है। घटना के दौरान योगेश की मां बकरी चुगाने गई थी, जबकि योगेश दिन में खाना खाने के लिए घर आया हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े से क्षुब्ध आरती ने दूसरे कमरे में पहुंचकर बच्चे और खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजस्व पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें