फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में हरियाणा निवासी व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

कालाअंब में मीरपुर कोटला के समीप रात को पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब में मीरपुर कोटला गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हेमराज पुत्र नराता राम, गांव बेरखेड़ी, तहसील नारायणगढ़ (अंबाला) हरियाणा के रूप में हुई है। हादसा बुधवार देर रात को पेश आया। जानकारी अनुसार हेमराज अपनी बाइक पर सवार होकर देर रात नारायणगढ़ जा रहा था। मीरपुर कोटला के नजदीक उसकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह बाइक से उछलकर 80 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बाइक आधी सड़क और आधी खाई की ओर लटकी मिली है। वीरवार सुबह जब एक ग्रामीण ने बाइक और खाई में खून से लथपथ व्यक्ति को देखा तो तुरंत कालाअंब पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ हेमराज को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी बबीता राणा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के सिर पर चोट लगने से काफी खून बह गया था। इस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें