फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में चोरी करने वाला चोर चढ़ा राजस्व पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तहसील सतपुली के परसूलीखाल और चैलूसैंण क्षेत्र की दुकानों में चोरी करने वाला चोर बुधवार को राजस्व पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों मामलों में दुकानदारों ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चैलूसैंण में अगस्त में और परसूलीखाल में अक्तूबर में अज्ञात चोर ने दुकान के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद दोनों दुकानदारों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसके साथी राजस्व उपनिरिक्षक पुष्कर सिंह और पीआरडी के जवान अर्जुन सिंह और महिपाल के सहयोग से चोर को जाखणीखाल से शाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान जुयालगांव कनखणी निवासी जगमोहन सिंह पुत्र दयाल सिंह के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें