फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 रुपये की नकदी और मोबाइल समेत चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक सप्ताह पूर्व बालागंज कोटद्वार निवासी उदय सिंह रावत की दुकान से हुई चोरी का खुलासा बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने जशोधरपुर से चोर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास 6000 रुपये की नकदी व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 23 मार्च को बालागंज निवासी उदय सिंह रावत पुत्र धनेंद्र सिंह ने अपनी दुकान में चोरी होने की तहरीर दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए कलालघाटी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल सुरेंद्र ने बृहस्पतिवार को बालागंज निवासी हिमांशु सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र को जशोधपुर स्थित हिमालय धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास 6000 नकदी रुपये, मोबाइल और अन्य चोरी के सामान मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अन्य जगहों पर भी चोरी करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें