सतपुली। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम शीला बांघाट में चोरों ने सेंधमारी कर मंदिर के दानपात्र से 7000 की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने चारों को पकड़ने के लिए राजस्व विभाग में तहरीर दी है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण काला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव के ऊपर बने गौरजा मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 7000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। शुक्रवार सुबह जब वह मंदिर में गए तो उन्होंने दानपात्र का ताला टूटा पाया। जांच करने पर उसमें रखे सात हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक चमोलीसैंण को चोरी की तहरीर दी गई है।