कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को दबोचकर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि एसआई संदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को रात्रि गश्त के दौरान डिग्री कालेज रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में युवक ने स्वयं को सागर चौहान पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी सिम्बलचौड़ बताया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।