फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस करेगी युवती से दुष्कर्म मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर तहसील के एक गांव में दुष्कर्म की पीड़ित युवती ने देहरादून के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। इस बीच दुष्कर्म के आरोपी सैन्य कर्मी के जम्मू और कश्मीर में अपनी ड्यूटी के दौरान आत्महत्या करने की खबर राजस्व पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

यमकेश्वर के नायब तहसीलदार राजेंद्र जखमोला ने बताया कि तल्ला ढांगू क्षेत्र के एक गांव में एक सैन्य कर्मी ने अपने रिश्ते की 20 वर्षीय बुआ के साथ दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ खुद पीड़िता ने राजस्व पुलिस में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्व पुलिस के अनुसार युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे दून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन पूर्व युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है। दुष्कर्म के इस मामले में राजस्व पुलिस ने जांच रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कराने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र भेज दिया है। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मिली गाइड लाइन के अनुसार महिलाओं से जुड़े संगीन अपराध के मामले राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किए जाते हैं। नायब तहसीलदार राजेंद्र जखमोला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सेना के जवान के जम्मू और कश्मीर में आत्महत्या करने की खबर प्रशासन को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें