फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सुखरो में भिड़े छात्रों के दो गुट, पुलिस ने खदेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवीमंदिर स्थित राजकीय इंटर कालेज सुखरो में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कालेज प्रशासन ने कालेज गेट के पास जमा बाहर के युवकों को पुलिस की मदद से खदेड़ दिया। कालेज प्रशासन की ओर से संबंधित छात्रों के अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है। इस मामले में जल्द ही पीटीए की बैठक बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जीआईसी सुखरो में शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं के छात्र के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। शुक्रवार को कालेज प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत करवा दिया। शनिवार को कालेज समय में एक छात्र गुट से संबंधित बाहरी युवा कालेज गेट पर एकत्र हो गए। बाहरी युवाओं के जमघट को देखते हुए कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। छुट्टी के समय दिन में एक बजे लड़ाई झगड़े की आशंका के चलते पहले छोटी कक्षाओं की छुट्टी की गई। सबसे बाद में इंटर की कक्षाओं को छुट्टी दी गई। पुलिस ने गेट के बाहर जमा युवाओं को वहां से खदेड़ दिया। पीटीए अध्यक्ष डबल सिंह रावत ने मामले को गंभीर बताते हुए इसकी जांच कराकर संबंधित छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें