फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लैंसडौन। जनता की शिकायत पर लैंसडौन के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने सिसल्डी राशन की दुकान पर छापा मारकर कई अनियमितताएं पाईं और सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप में राशन डीलर और चक्की वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीएम ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम सैनी ने बताया कि सिसल्डी में सरकारी राशन की दुकान है। इसका लाइसेंस सीताराम बौंठियाल के पास है। उसके खिलाफ राशन की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर शनिवार को राशन की दुकानों में छापा मारा गया तो कालाबाजारी की हकीकत सामने आ गई। वह राशन के गेहूं को चक्की में पिसवाकर बेच देता था। सरकारी गेहूं के 30 बोरों में से 12 सिसल्डी से करीब पांच-छह किमी दूर असनखेत की एक चक्की में पिसवाने के लिए रखे हुए थे, जिन्हें कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। राशन डीलर की निशानदेही पर असनखेत में ही संकुल केंद्र के भवन के एक कमरे से गेहूं के 18 बोरे बरामद हुए। राशन डीलर बौंठियाल के साथ ही चक्की मालिक महेश प्रसाद निवासी असनखेत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को लैंसडौन लाया गया है। राशन की कालाबाजारी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त करने को लिख दिया गया है। जल्द ही सिसल्डी में नया लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें