फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी से ही प्रदेश में आएगी खुशहाली: गणेश सिंह

Wed, 16 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
गोष्ठी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण विकास नागरिक संगठन की ओर से पोखड़ा के ग्राम गवांणी में आयोजित चकबंदी गोष्ठी में प्रदेश की खुशहाली के लिए कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और अतिथियों ने चकबंदी अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चकबंदी को सफल बनाने के लिए जंगली जानवरों पर काबू पाना, पलायन रोकना, कृषि में आधुनिक तकनीक व बीजों का प्रयोग करना, शराब के बढ़ते प्रचलन पर महिलाओं की ओर से चिंता जताई गई। उन्होंने शराब के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की।

ग्राम प्रधान किमगडी सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई चकबंदी गोष्ठी में चकबंदी के प्रणेता गणेश सिंह गरीब ने कहा कि हमें सबसे पहले अपना गांव बसाना होगा। आज यदि चकबंदी हो गई होती तो प्रदेश का हाल ही कुछ और होता।
विज्ञापन


चकबंदी अनिवार्य होगी तभी प्रदेश में खुशहाली आ सकती है। गरीब रथ क्रांति के संचालक कपिल डोभाल ने सरकार से चकबंदी विधेयक को इसी सत्र में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान विद्यालय की स्थापना से ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक की ओर से खेती करना, मिट्टी की जांच, जल संरक्षण आदि का प्रशिक्षण देना जरूरी है।

भूतपूर्व सैनिक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष बलराम सिंह नेगी ने सहकारी कृषि और मनरेगा जैसी योजनाओं को चकबंदी से जोड़ने की बात कही। संस्था अध्यक्ष प्रवेश चंद नवानी व सभी गांववासियों ने चकबंदी पर सहमति जताई।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय बुड़ाकोटी, जनार्दन बुड़ाकोटी, नूतन बुड़ाकोटी, ग्राम प्रधान गवांणी राजे सिंह, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, सूमा नवानी, वसंत बल्लभ नवानी, नूतन बुड़ाकोटी, मनोज नवानी, वाचस्पति नवानी, अशोक गौनियाल सूमा देवी पूर्व प्रधान और सुरेशी देवी नवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें