फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष बदलने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ग्राम बिथ्याणी में हुई बैठक में विनोद डबराल को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। कहा कि यमकेश्वर ही नहीं दुगड्डा और द्वारीखाल में भी अध्यक्ष बदलने से कांग्रेसी भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को बिना कारण बदलने से भाजपा का गढ़ माने जाने वाले यमकेश्वर विधानसभा में कांग्रेस कमजोर होगी। कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर, द्वारीखाल और दुगड्डा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को हटाए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए केंद्रीय नेतृत्व से आनन-फानन में की गई नियुक्तियों को रद्द कर पूर्व अध्यक्षों को बहाल करने की मांग की। साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने की दशा में अपने पदों से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी। बताया कि कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में प्रदेश नेतृत्व और उत्तराखंड प्रभारी से मुलाकात के लिए रवाना हो गया है।
बैठक में ग्राम प्रधान सतेंद्र नेगी (बिथ्याणी), माला देवी, मीना देवी (कस्याली), जगपाल (तिमली), कृष्णा नेगी, महावीर सिंह, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, अरविंद बिष्ट, नरेंद्र चौहान, हरपाल सिंह, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें