फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में ही हो व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस

Sat, 17 Jan 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल जीप टैक्सी समिति ने उठाई मांग
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष और राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव को भेजे ज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल जीप टैक्सी समिति ने क्षेत्रीय व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति एआरटीओ कार्यालय कोटद्वार में कराने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष अमदीप सिह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और राज्य परिवहन प्राधिकरण सचिव को ज्ञापन भेजे हैं।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि पूर्व में एआरटीओ कार्यालय कोटद्वार में ही व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस होती थी। वर्तमान में कोटद्वार कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की फिटनेस के लिए हरिद्वार एवं ऋषिकेश एटीएस को चिह्नित किया गया है। हरिद्वार, ऋषिकेश जाने के लिए वैध मार्ग पर्वतीय क्षेत्रों से ही गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश जाने के लिए राज्य के पास अपना मार्ग नहीं है। कहा कि हरिद्वार व ऋषिकेश जाने के लिए उन्हें यूपी की सीमा से आवाजाही करनी पड़ेगी। उक्त मार्ग पर जाने के लिए वाहन स्वामियों को अस्थायी परमिट एवं यूपी राज्य का अतिरिक्त कर जमा कराना होगा। कोटद्वार से हरिद्वार व ऋषिकेश की दूरी अधिक होने के कारण वाहन स्वामियों को समय और धन की हानि होगी। इसके बावजूद सरकार की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश में वाहनों की फिटनेस के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने झंडीचौड़ में बने एटीएस के प्रारंभ होने तक पूर्व की भांति वाहनों की फिटनेस एआरटीओ कार्यालय को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें