यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशनकार्ड के बदले नियमों से आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश सरकार से राशन कार्ड के लिए तय आय के मानकों में परिवर्तन करने और बेवजह की बाध्यताओं को समाप्त करने की मांग की गई।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राशन कार्ड के लिए जारी नए नियमों के कारण जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को दाल, नमक, चीनी, मिट्टी का तेल आदि उपलब्ध कराया जाता था। वहीं भाजपा सरकार ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में सभी जरूरी चीजें बंद कर दीं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में राशन कार्ड सरेंडर करने, वसूली आदि का नियम भी नहीं है। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, मनीष चौहान, प्रमोद रावत, सागर राजपूत, मोहम्मद आरिफ, मनीष चातुरी, आकाश नेगी, दीपक बिष्ट, मुकुल नेगी, मोहम्मद अजरुद्दीन, अरुण और मुदित आदि शामिल रहे।