नगर निगम वार्ड नंबर 11 के पार्षद विपिन डोबरियाल ने उन पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्षद की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।