फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में मतदान करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं ने ‘घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा’ महासंपर्क अभियान के तहत ध्रुवपुर, दुर्गापुरी, हल्दुखाता, किशनपुरी में घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि प्रत्येक बूथ के जरिए घर-घर लोगों से संपर्क कर पार्टी के स्टिकर कैलेंडर एवं विकास कार्यों की पुस्तिका प्रदान की जा रही है। इस मौके पर लोगों से राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करने की अपील की गई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों से चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रतिभाग करने की अपील की गई। जानकारी दी कि रैली में कोटद्वार विधानसभा से 2500 कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर भाबर मंडल की उपाध्यक्ष सिमरन बिष्ट, लता बलूनी, पूनम खंतवाल, प्रेम सिंह नेगी, सावित्री देवी, कुसुम पटवाल, रजनी बिष्ट, मीडिया प्रमुख आशा बलूनी सहित, बूथ, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें