फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विरोधी दल हैं भाजपा और कांग्रेस : कोठियाल

विज्ञापन
सतपुली आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ शक्तिप्रदर्शन करते आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (से.नि.) । - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के घोषित चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) ने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को छलने के लिए नए पैंतरे आजमाएंगे। दोनों दलों को राज्य विरोधी बताते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को राज्य के विकास और नव निर्माण के लिए भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सतपुली के गांधी चौक में आयोजित जनसभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्होंने यूथ फाउंडेशन के माध्यम से हजारों युवाओं को सेना के लिए प्रशिक्षित किया। केदारनाथ आपदा के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्यों को पूरी दुनियां ने सराहा है। इसी सकारात्मक सोच के तहत वे राजनीति में आए हैं, जिससे उत्तराखंड को संवार सकें। आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र को स्विट्जरलैंड बनाने का सपना दिखाकर जनता को गुमराह किया गया है। इस मौके पर दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के नेता शहनाज हिंदुस्तानी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इससे पूर्व सतपुली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नल कोठियाल का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही कस्बे के मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर कर्नल कोठियाल के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। बालेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई जनसभा में गजेंद्र चौहान, अनीता रावत, अरविंद वर्मा, राजेंद्र जजेडी, युद्धवीर सिंह, प्रेम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा का संचालन गणेश खुगशाल ‘गणी’ ने किया।
विज्ञापन

बचपन की यादों को साझा किया
सतपुली। सतपुली में जनसभा स्थल के पास रहने वाले एक बुजुर्ग का नाम लेकर कर्नल कोठियाल ने उनके साथ जुड़ी बचपन की यादों को साझा किया। गौरतलब है कि कर्नल कोठियाल का ननिहाल घड़ियाल कस्बे के निकट कल्जीखाल ब्लाक के नैथाना गांव में है। उन्होंने कहा कि वह बचपन में अक्सर सतपुली अपनी मां के साथ आया करते थे और नजर उतारने के धागे के मंत्र के लिए प्रसिद्ध उक्त बुजुर्ग स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद धस्माना से धागा लिया करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें