फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी को हरा भृगुखाल आरएस ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुशहाल सिंह रावत खेल समिति के तत्वावधान में जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान मेें फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन भृगुखाल आरएस ने जीआईसी भृगुखाल को हरा उद्घाटन मैच जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी ने किया। उद्घाटन मैच भृगुखाल आरएस और जीआईसी भृगुखाल के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ के 35वें मिनट में भृगुखाल आरएस के संजय ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ के 38वें मिनट में गौरव ने दूसरा गोल दागा। दूसरे हॉफ के 56वें मिनट में राजदीप ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ के 64वें मिनट में आशीष ने गोल दागकर अपनी टीम को 4-0 की बढ़त दिलाई। जीआईसी भृगुखाल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। रेफरी की भूमिका शिव चौधरी, पारस रावत व रतन नेगी ने निभाई। समिति के सदस्य बिजेंद्र खत्री ने बताया कि टूर्नामेंट में देहरादून, ऋषिकेश, लैंसडौन, कोटद्वार सहित 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष यशपाल असवाल, समिति के अध्यक्ष गेंदनलाल रतूड़ी, सचिव मनमोहन सिंह नेगी, अनिल नेगी, बिजेंद्र खत्री, सुनील नेगी, दीपक चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें