फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बीरोंखाल पिकअप वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल आयुष दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर मंगलवार दोपहर में हुए पिकअप वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल छात्र आयुष को दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य घायल छात्रों का रामनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर मंगलवार दोपहर रणीहाट गांव के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि जीआईसी सुंदरनगर से परीक्षा देकर पिकअप वाहन पर लटक कर वापस अपने गांव तकुलसारी जा रहे चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों छात्रों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आयुष के सिर व कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। तकुलसारी के पूर्व प्रधान राजे सिंह ने बताया कि सिटी स्कैन के बाद रामनगर के चिकित्सकों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए आयुष को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया था। वहां सिटी स्कैन की रिपोर्ट के बाद उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन दुर्घटना में घायल अन्य तीन छात्रों का रामनगर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें