राजकीय महाविद्यालय सतपुली में उत्तराखंड महोत्सव के तहत आयोजित स्लोगन और नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश इस्टवाल ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में अनुष्का, अर्पित राज, संजना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रितु, अंजलि, साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंकिता को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निबंध प्रतियोगिता में कनिका, अंकिता, करिश्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। खुशी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का, लवली, स्नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
जनचेतना रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
कण्वघाटी। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड महोत्सव के तहत क्षेत्र में जन चेतना रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य, मतदाता जागरूकता, कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पौधरोपण, धूम्रपान निषेद्य आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. भोलानाथ, डॉ. इंदु मलिक, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. उषा सिंह, डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. सुखपाल रौतेला, डॉ. गीता रावत शाह और सतीश चंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद