फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड : चौथी तिथि पर भी पूरी नहीं हो सकी विवेचना अधिकारी की गवाही, अब 23 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड मामले में शुक्रवार को चौथी तिथि पर भी कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में एसआईटी के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया की गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब उन्हें गवाही के लिए 23 अगस्त को फिर से अदालत में हाजिर होना होगा। उधर, बचाव पक्ष की ओर से एक बार फिर एडीजे कोर्ट में इस मुकदमे के गवाह नंबर एक और दो मृतका के माता-पिता को गवाही के लिए बुलाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है, जिस पर अगली तिथि पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यमकेश्वर के गंगाभोगपुर तल्ला के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या हो गई थी। बहुचर्चित इस हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से इससे पहले तक 46 गवाह अदालत में पेश किए जा चुके हैं। बीती 5 जुलाई को अभियोजन पक्ष की ओर से 47वें गवाह के रूप में मामले के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया के बयान दर्ज कराने शुरू किए गए थे। इसके बाद 12 और 19 जुलाई को तीसरे दिन और 9 अगस्त को चौथी तिथि पर भी उनके बयान दर्ज नहीं हुए।



बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में मृतका के माता और पिता को फिर से गवाही के लिए बुलाने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। जिस पर अगली गवाही के दिन सुनवाई होगी। विवेचक की मुख्य परीक्षा में एक दिन और लगने की संभावना है, जिसके बाद बचाव पक्ष की ओर प्रति परीक्षा (जिरह) की जाएगी। इसमें भी तीन से चार तिथियां लगने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें