फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देेश पर तहसील में धरना स्थगित कर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज है, जिसे प्रदेश सरकार को तत्काल मान लेना चाहिए। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंबिका रावत, बसंती रावत, संपति बर्थवाल, विलोचना बिष्ट, विमलेश देवी, रोशनी देवी, सरिता देवी, कल्पना बिष्ट, हेमलता रावत, बसंती रावत, संगीता भट्ट, विजय लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें