फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़केश्वर के पास एक कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत

विज्ञापन
ताड़केश्वर के पास हुई कार दुर्घटना के बाद रेस्क्यू चलाती रिखणीखाल पुलिस। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लैंसडौन तहसील के अंतर्गत ताड़केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की कार बंदूण गांव के पास 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रिखणीखाल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने बताया कि सैंज मल्ला गांव डाडामंडी निवासी सुशील कुमार (30) पुत्र कृपा राम अपनी पत्नी संतोषी देवी (26) और तीन वर्ष के बच्चे के साथ ताड़केश्वर मंदिर गए थे। वे ताड़केश्वर के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार शाम को वह अपने परिवार को कार में लेकर क्षेत्र में घूमने के लिए जा रहे थे, तभी ताड़केश्वर मंदिर से 300 मीटर पहले बंदूण गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिता और उनका तीन साल का बेटा वाहन से छिटक गए, जबकि पत्नी वाहन के साथ करीब 700 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर तीनों घायलों को कार से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सतपुुली अस्पताल नजदीक होने के कारण गंभीर रूप से घायल महिला को दुधारखाल रोड से सतपुली अस्पताल प्राइवेट वाहन से भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला संतोषी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुरुष व बच्चे को 108 के माध्यम से उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें