फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागों को लेकर श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक मशरूम फैक्ट्री के करीब पचास श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी और शोषण का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से सरकार द्वारा निर्धारित श्रम मानकों के अनुसार कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

श्रमिक बिजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, रजनी रावत, अनीता देवी, संगीता देवी, श्यामा देवी, खुशबू रावत, हरेंद्र सिंह, विनीता देवी, सरस्वती देवी, अंजली रावत, मोहन सिंह, लक्ष्मी देवी का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन श्रम मानकों का पूर्ण रूप से उल्लघंन कर रहा है। श्रमिकों को जबरन दस से ग्यारह घंटे तक कार्य करवाकर ओवर टाइम भी नहीं दिया जाता है। श्रमिकों को पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। श्रमिकों से रविवार और प्रमुख त्योहारों में भी कार्य करवाया जाता है, जिसका उन्हें ओवर टाइम भी नहीं दिया जाता। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मानकों के अनुसार न्यूनतम वेतन देनेे, आठ घंटे कार्य करवाने, पीएफ और ईएसआई की सुविधा के साथ ही ओवर टाइम दोगुना देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें