फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड-यूपी का बॉडर सील, कौड़िया में रोके जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड-यूपी की सीमा पर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मतदान के दिन बार्डर को सील कर दिया जाएगा। यूपी की ओर से किसी प्रकार के वाहनों के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश पर पाबंदी होगी। कौड़िया चेकपोस्ट से नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मतदाता केवल दो पहिया वाहनों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निर्विध्न रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत यूके-यूपी बार्डर पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर की दूरी तक मात्र दो पहिया वाहनों के आने जाने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने लोगों से सुरक्षा को लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें