फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रवीणा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसके अंतिम दिन म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रवीणा ने प्रथम और ममता मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन का शुभारंभ प्राचार्य डा. डीडी जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। छात्र-छात्राएं खेलों के माध्यम से भी अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने तीन दिन तक हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर पवन कुमार, गणेशचंद्र, मिथिलेश तोपाल, खुशवंत सिंह, विवेक केडिया, नरेंद्र राना, मनोज बेलवाल, अंजना शर्मा, गीतू गुप्ता, अर्चना, प्रमोद कुमार, अनुराधा, हरिराम यादव व सीवी ध्यानी मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा. राजपाल सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें